More
    HomeHindi Newsएनडीए की आंधी-कांग्रेस की गिरावट में कमी नहीं.. महाराष्ट्र नतीजों पर आने...

    एनडीए की आंधी-कांग्रेस की गिरावट में कमी नहीं.. महाराष्ट्र नतीजों पर आने लगे रिएक्शन

    उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि एनडीए की जो आंधी शुरू हुई थी, वो अपने पूरे उरूज पर है उसमें कोई कमी नहीं आई है। वहीं कांग्रेस की जो गिरावट है वो भी अपने धरातल पर है। उसमें भी कोई कमी नहीं आई है।

    महायुति के पक्ष में है जनता

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि महायुति के पक्ष में जनता ने भर-भर के वोट दिया है और हमें 200+ सीटें मिली हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। जीत कारण पीएम मोदी के विकास की भूमिका और महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले ढाई साल में लिए गए निर्णय हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हमें 225-230 तक सीटें मिल सकती हैं।

    सरकारी तंत्र के बूते लड़ी बीजेपी

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ये पहले से तय था कि सरकार अपने सरकारी तंत्र के बदौलत चुनाव लड़ रही है। इसी का परिणाम अब सामने आया है। पूरी सरकार में पुलिस प्रशासन से लेकर सारे तंत्र लगाए गए। मतदाताओं को डराया और धमकाया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अजय राय ने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार ने अच्छा काम किया है। हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया और प्रताडि़त किया गया। भाजपा ने जैसे चंपई सोरेन को तोडक़र धन बल और बाहुबल से अपनी ओर कर लिया, इसे लेकर भी आम जनता के बीच नाराजगी देखी गई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments