नागौर जिले की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना कल विधि महाविद्यालय में की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित और जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने मतगणना की सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा की। 14 टेबलों पर 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी।


