HomeSportsBGT Seriesपहले सरफराज को फेल होने का मौका तो दो, पूर्व कप्तान का...

पहले सरफराज को फेल होने का मौका तो दो, पूर्व कप्तान का चौंकाने वाला बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ के मैदान पर खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सरफराज खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वहीं सरफराज खान जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में 150 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद पुणे और मुंबई टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

वही अब सौरभ गांगुली ने सरफराज खान के आलोचकों को करारा जवाब दियाहै और कहा है कि पहले सरफराज खान को विदेश में फेल होने का मौका तो दो उसके बाद उनको जज करो। बिना खेले उनको जज नहीं करना चाहिए।

गांगुली ने सरफराज को लेकर कहा कि “सीरीज़ में बल्लेबाज़ी करने से पहले उसे खारिज़ मत करिए। एक बार जब वो कुछ मैच खेल लेगा तो आप उसे जज करने की स्थिति में होंगे। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि वो बल्लेबाजी करने और बल्ले से अपना कौशल दिखाने का हकदार है और फिर हमें पता चलेगा कि वो कितना अच्छा या बुरा है। ऐसा किए बिना, सरफ़राज़ खान पर कोई फ़ैसला मत दीजिए।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया से भी अब तक जो खबरें निकलकर सामने आई है उसमें यही कहा गया है कि सरफराज खान ने ऑस्ट्रेलिया में भी प्रैक्टिस मैच के दौरान काफी ज्यादा स्ट्रगल किया है। और उन्हें बैक ऑफ लेंथ वाली गेंद खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments