HomeSportsBGT Seriesपर्थ टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकता है भारत का यह युवा...

पर्थ टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकता है भारत का यह युवा खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर अब फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। क्योंकि अब आज से सिर्फ तीन दिनों का वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बाकी रह गया है। पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। ऐसे में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है और वह खबर हर्षित राणा को लेकर है।

पर्थ टेस्ट मैच में हर्षित राणा करने वाले हैं डेब्यू:रिपोर्ट

दरअसल भारतीय टीम के युवा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि हर्षित राणा पर्थ टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले हैं और यह खबर टाइम्स आफ इंडिया ने दी है। टाइम्स आफ इंडिया की खबर के अनुसार हर्षित राणा पर्थ टेस्ट मैच में खेलते दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी का भी डेब्यू पर्थ टेस्ट मैच में बताया जा रहा है। यानी पर्थ टेस्ट मैच में दो डेब्युटेंट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि हर्षित राणा ने जो मैच सिमुलेशन मुकाबला भारतीय टीम ने खेला है उसमें काफी ज्यादा अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और कई बल्लेबाजों को भी छकाया है। ऐसे में हर्षित राणा को पर्थ टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलने वाला है। और अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह अच्छा प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

हालांकि एक मत यह भी है कि वहां पर प्रसिद्ध कृष्णा भी मौजूद है जो टीम इंडिया के लिए पहले भी खेल चुके हैं ऐसे में उन्हें मौका मिलना चाहिए था लेकिन शायद टीम मैनेजमेंट और कप्तान किसी और सोच के साथ पर टेस्ट मैच में उतरने वाले हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments