HomeHindi Newsभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से शुरू होगी मिशन T20...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से शुरू होगी मिशन T20 विश्व कप की शुरुआत

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच कल से 4 मैचों की T20 श्रृंखला की शुरुआत होनी है। पहला T20 मुकाबला 9:30 बजे से डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज से भारत की टीम एक तरह से मिशन t20 विश्व कप की शुरुआत करेगी। क्योंकि साल 2026 में भारत में t20 विश्व कप का आयोजन होना है। और यह भारत की बिल्कुल युवा टीम है जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है।

संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर होगी निगाहें

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच इस श्रृंखला में संजू सैमसन की बल्लेबाजी पर हर किसी की निगाहें होंगी। क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे T20 मुकाबले में संजू ने शतक तो जड़ दिया लेकिन उनकी असली परीक्षा इन कंडीशन में होगी। जहां पर गेंदबाजों को मदद मिलती है और बल्लेबाजी उतनी आसान नहीं होती है और अब संजू सैमसन को कंसिस्टेंट अंदाज में रन बनाने होंगे।

इसके अलावा अभिषेक शर्मा को भी मिल रहे मौके का फायदा उठाना होगा और अब रन बनाने होंगे। क्योंकि जिंबॉब्वे के खिलाफ इकलौते शतक के अलावा अभिषेक शर्मा के पास भी दिखाने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें रन हर हाल में बनाने होंगे नहीं तो टीम से उनकी छुट्टी भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments