More
    HomeHindi NewsHaryanaखेत में कमाणा, दूध दही खाणा.. मोदी, शाह, नड्डा और सैनी ने...

    खेत में कमाणा, दूध दही खाणा.. मोदी, शाह, नड्डा और सैनी ने बधाई

    हरियाणा राज्य के 59वें स्थापना दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खेत में कमाणा, दूध दही खाणा जवान-किसान-पहलवान का ठिकाणा। देश खात्तर मर मिट जाणा, सबतै आग्गै म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा। सीएम सैनी ने लिखा कि सारै हरियाणवियां नै प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    वीरभूमि हरियाणा को स्थापना दिवस की बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश के मेहनतकश किसान, राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित जवान और ऊर्जावान खिलाड़ी देश की विकास यात्रा को गति देने, सुरक्षित बनाने और वैश्विक मंचों पर गौरव दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते एक दशक से हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह समृद्धि यात्रा निरंतर जारी रहे, यह कामना करता हूँ। सीएम ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि सारे हरियाणवियां की तरफ तै प्रधानंमत्री आदरणीय आपणै भी हरियाणा दिवस की घणी-घणी बधाई अर शुभकामनाएं। आपकै मार्गदर्शन म्ह म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा विकसित-भारत बनाणे म्ह महत्वपूर्ण भूमिका निभावैगा।

    शाह ने कहा- देश के विकास में हमेशा अहम योगदान

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बदले में सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा के स्थापना दिवस की शुभकामनायां खातर आपका हार्दिक आभार। आपकै मार्गदर्शन म्ह डबल इंजन सरकार म्ह म्हारा नॉन-स्टॉप हरियाणा 3 गुणा गति तै विकास करैगा।

    हरि के प्रदेश हरियाणा राज्य को शुभकामनाएं

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्राचीनता व आधुनिकता की अद्भुत संगम स्थली, पराक्रम एवं पुरुषार्थ की वीरभूमि, हरि के प्रदेश हरियाणा राज्य के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हरियाणा के बहादुर जवान और किसान देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में अनथक समर्पित हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रगति पथ पर सतत अग्रसर हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करें।

    सैनी ने की उज्जवल भविष्य की कामना

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम अपने प्रदेश का 59वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक दिवस पर मैं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं व आप सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं। यह पर्वों और त्यौहारों का मौसम है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और भइया दूज के पावन पर्व की मेरी बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments