HomeHindi NewsKKR ने इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन, इस खिलाड़ी को मिली...

KKR ने इन 6 खिलाड़ियों को किया रिटेन, इस खिलाड़ी को मिली सबसे ज्यादा रकम

इस साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। और जो सबसे हैरानी भरा फैसला है वो यह है की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को उन्होंने रिलीज कर दिया है। वही रिंकू सिंह को सबसे बड़ा इनाम मिला है और उन्हें पहले नंबर पर रिटेन किया गया है। रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड रुपए की राशि देकर रिटेन किया गया है।

इन 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम में कोलकाता ने रखा बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें पहले नंबर पर रिंकू सिंह को 13 करोड रुपए देकर रिटेन किया है। दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने वरुण चक्रवर्ति को 12 करोड रुपए देकर अपनी टीम के साथ रखा है। इसके बाद तीसरे नंबर पर सुनील नारायण और चौथे नंबर पर आंद्रे रसल को 12 -12 करोड रुपए देकर रिटेन किया गया है। वहीं पांचवें नंबर पर हर्षित राणा को चार करोड़ और फिर छठवें नंबर पर रमनदीप सिंह को 4 करोड रुपए देकर अपनी टीम के साथ रखा गया है।

KKR की रिटेंशन लिस्ट

रिंकू सिंह 13 करोड़

वरुण चक्रवर्ती : 12 करोड़

सुनील नारायण : 12 करोड़

आंद्रे रसेल : 12 करोड़

हर्षित राणा : 4 करोड़

रमनदीप सिंह : 4 करोड़

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments