HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट के लिए भारत की टीम में युवा गेंदबाज की हुई...

मुंबई टेस्ट के लिए भारत की टीम में युवा गेंदबाज की हुई एंट्री,हो सकता है डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारत की टीम तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए तीसरा टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। और अब मुंबई टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम ने एक युवा गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। और हो सकता है मुंबई में उसका डेब्यू हो जाए।

हर्षित राणा को मुंबई टेस्ट के लिए टीम में किया गया शामिल

भारतीय टीम ने एक युवा गेंदबाज हर्षित राणा को मुंबई टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में बुलाया है। उसकी वजह यह है कि जसप्रीत बुमराह को मुंबई टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है और हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अब देखना यह है कि आकाशदीप को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या फिर हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिलता है यह पिच की कंडीशन पर निर्भर करता है।

हर्षित राणा की बात की जाए तो हाल ही में हर्षित राणा रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे और उन्होंने पांच विकेट और इस मुकाबले में अर्धशतक भी जड़ा था। ऐसे में हर्षित राणा को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है। राणा ने इससे पहले आईपीएल में भी दमदार प्रदर्शन किया था और काफी समय से उन्हें टीम इंडिया के साथ रखा जा रहा था लेकिन अभी तक उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments