HomeHindi Newsकोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को छोड़ सकते हैं श्रेयस अय्यर, सामने...

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को छोड़ सकते हैं श्रेयस अय्यर, सामने आ रही बड़ी वजह

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराते हुए फाइनल जीत लिया था और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने की थी लेकिन श्रेयस अय्यर को उतना क्रेडिट नहीं मिला जितना उन्हें मिलना चाहिए था। क्योंकि ज्यादा क्रेडिट टीम के मेंटर गौतम गंभीर को मिला।

31 अक्टूबर से पहले सभी फ्रेंचाइजी को अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। लेकिन अब खबर आ रही है और मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात सामने आ रही है कि श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रिटेन तो करना चाहती है और पहले नंबर पर रिटेन करना चाहती लेकिन श्रेयस अय्यर खुद रिटेन नहीं होना चाहते हैं उसकी वजह हम आपको बताने जा रहे हैं।

श्रेयस अय्यर को विरोधी टीम से मिल रहा है जबरदस्त ऑफर

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर दूसरी टीम में जा सकते हैं। उसकी वजह यह है कि श्रेयस अय्यर को आईपीएल की एक विरोधी टीम से जबरदस्त ऑफर मिल रहा है और श्रेयस से अय्यर वो ऑफर एक्सेप्ट कर सकते हैं और यह खबर मीडिया में सामने आ रही है इसी वजह से श्रेयस अय्यर रिटेन नहीं होना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments