HomeHindi NewsHaryanaऐतिहासिक जीत के बाद लाडवा पहुंचे सीएम.. जनता ने किया जोरदार स्वागत

ऐतिहासिक जीत के बाद लाडवा पहुंचे सीएम.. जनता ने किया जोरदार स्वागत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे। सीएम सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज लाडवा में कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में पहुंचकर परिवारजनों व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को राम-राम कर उनका आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कमल निशान पर गया आपका एक-एक वोट लाडवा व हरियाणा के नॉन-स्टॉप विकास में अहम भूमिका निभाएगा। देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।

पार्टी ने सीट बदलकर लड़ाया था चुनाव

नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद करनाल से विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था। लेकिन 6 माह बाद जब विधानसभा के चुनाव हुए तो पार्टी ने उन्हें लाडवा से चुनाव मैदान में उतार दिया। इसका असर भी हुआ और सैनी ने न सिर्फ कांग्रेस से यह सीट छीन ली, बल्कि उनके यहां से चुनाव लडऩे के कारण अन्य सीटों पर भी इसका फायदा हुआ। भाजपा ने हरियाणा में शानदार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई और कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments