More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsराष्ट्रपति ने किए जगन्नाथ स्वामी के दर्शन.. छत्तीसगढ़ के रायपुर में की...

    राष्ट्रपति ने किए जगन्नाथ स्वामी के दर्शन.. छत्तीसगढ़ के रायपुर में की पूजा-अर्चना

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा

    मंदिर सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर जाना हाल-चाल

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की।

    श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया

    ओडि़सा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments