More
    HomeHindi NewsDelhi Newsदुनिया में मची है उथल-पुथल.. भारत के पास डबल AI की ताकत...

    दुनिया में मची है उथल-पुथल.. भारत के पास डबल AI की ताकत : मोदी

    दिल्ली में एनडीटीवी वल्र्ड समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की एक किरण बना है। जब दुनिया चिंता में डूबी है, तब भारत आशा का संचार कर रहा है। मोदी ने कहा कि चुनौतियां भारत के सामने भी हैं, लेकिन एक सेंस ऑफ पॉजिटिविटी यहां है, जिसे हम सब महसूस कर रहे हैं। इसलिए आज भारत की शताब्दी की बात हो रही है। भारत की गति, भारत का विकास अभूतपूर्व है।

    125 दिन में ये-ये काम किए

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे तीसरे कार्यकाल के 125 दिनों में हमने गरीबों के लिए 3 करोड़ नए पक्के घरों को मंजूरी दी है। 9 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू किया है। देशभर में 8 नए एयरपोर्ट का काम शुरू हुआ है। युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज सरकार ने दिया है। 125 दिनों में हमारे सेंसेक्स और निफ्टी में 6-7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मोदी ने कहा कि हमारा फॉरेक्स 650 बिलियन डॉलर से बढक़र अब 700 बिलियन डॉलर के पार कर चुका है।

    वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा

    PM मोदी ने कहा कि दुनिया का वर्तमान और भविष्य AI से जुड़ा है। लेकिन भारत के पास डबल AI की ताकत है। दुनिया की नजर में सिर्फ एक AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। लेकिन भारत के पास एस्पायरिंग इंडिया भी है। जब एस्पायरिंग इंडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत मिलती है, तब विकास की गति भी तेज होनी स्वाभाविक है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments