More
    HomeHindi NewsDelhi Newsजांबाज पुलिस जवानों को किया याद.. अमित शाह और सीएम योगी ने...

    जांबाज पुलिस जवानों को किया याद.. अमित शाह और सीएम योगी ने कही ये बात

    पुलिस स्मृति दिवस पर पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम में पुलिस स्मृति दिवस परेड में शिरकत की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

    समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्राणों का बलिदान दिया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्राणों का बलिदान देकर अप्रतिम कर्तव्य परायणता का परिचय दिया है, मैं इस अवसर पर सभी शहीद पुलिसजन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम ने कहा कि हमारे जांबाज पुलिस कार्मिकों का यह सर्वोच्च बलिदान हमें निरंतर कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

    जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज मुझे यहां अमर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला है। यही जवान हमारी सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं। -50 से +50 डिग्री तापमान में सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनके परिजनों को भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम करता हूं।

    छग में सीएम और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल रमन डेका ने पुलिस स्मृति दिवस पर कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments