More
    HomeHindi Newsताकि आने वाली पीढ़ी धरोहर को आगे बढ़ा सके.. गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव...

    ताकि आने वाली पीढ़ी धरोहर को आगे बढ़ा सके.. गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव में बोले सीएम धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव में सम्मिलित हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जनों से मिले स्नेह, प्रेम व आशीर्वाद के लिए आप सभी का सहृदय आभार एवं अभिनंदन किया। सीएम धामी ने कहा कि गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव न केवल एक भव्य उत्सव है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल आपसी सौहाद्र्र और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोडऩे का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति और लोककला के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है, ताकि आने वाली पीढिय़ाँ भी हमारी धरोहर को गर्व के साथ आगे बढ़ा सकें।

    करवा चौथ की दीं शुभकामनाएं

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अखंड सौभाग्य के प्रतीक करवा चौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आपके जीवन में सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीष एवं समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments