More
    HomeHindi Newsक्या रोहित शर्मा को रिटेन वाली है मुंबई इंडियंस? सामने आया बड़ा...

    क्या रोहित शर्मा को रिटेन वाली है मुंबई इंडियंस? सामने आया बड़ा अपडेट

    आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर लगातार यह खबर चल रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम में रिटेन होंगे या फिर रिलीज किए जाएंगे। क्योंकि साल 2024 के आईपीएल में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी नहीं की थी क्योंकि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बना दिया था।

    लेकिन अब रोहित शर्मा को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर यह बातें चल रही है कि रोहित शर्मा शायद ही मुंबई इंडियंस में टिके और आईपीएल के ऑक्शन में उतर सकते हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स में कुछ अलग ही खबर रोहित शर्मा को लेकर आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को रिटेन करने वाली है।

    मुंबई इंडियंस की टीम करने वाली है रोहित शर्मा को रिटेन: रिपोर्ट्स

    दरअसल रोहित शर्मा ने इसी साल जून में खेले गए T20 विश्व कप में अपनी कप्तानी में इंडिया को चैंपियन बनाया है। ऐसे में अब यह बात तेजी से होने लगी है कि हो सकता है रोहित शर्मा को इस बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अब देखना यह है कि सूर्यकुमार यादव को रिटेन करके मुंबई की टीम कप्तान बनाती है या फिर हार्दिक पांड्या से ही टीम की कप्तानी करवाती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments