आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम ने हाल ही में श्रीलंका की टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान माहेला जयवर्धने को अपनी टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। और अब एक और बड़ा फैसला मुंबई इंडियंस की टीम ने कर दिया है और नया गेंदबाजी कोच भी नियुक्त कर दिया है। हाल ही में 2024 में खेले गए T20 विश्व कप में भारतीय टीम ने कब्जा जमाया है और भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस महम्ब्रे को मुंबई इंडियंस ने नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है।
पारस महम्ब्रे बने मुंबई इंडियंस की टीम के नए गेंदबाजी कोच
आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम ने थोड़ी देर पहले ही अपने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है और पारस महम्ब्रे को नियुक्त कर दिया है। यानी पारस महम्ब्रे टीम के गेंदबाजी कोच होंगे और टीम के हेड कोच माहेला जयवर्धने होंगे। जयवर्धने को मार्क बाउचर को हटाकर नया हेड कोच बनाया गया है। अब देखना यह है कि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को पारस महम्ब्रे किस तरह से मजबूती प्रदान करते हैं।