More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में तो कोई था ही नहीं.. गठबंधन पर खरगे ने दी...

    हरियाणा में तो कोई था ही नहीं.. गठबंधन पर खरगे ने दी सफाई

    हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की सफाई आई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोई गठबंधन वाला नहीं था। जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन है। हरियाणा में ऐसा कोई गठबंधन वाला नहीं था, वहां एक कम्युनिस्ट पार्टी थी। सहयोगी दलों की आलोचना पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि गठबंधन धर्म नहीं निभाया है। अगर हम जीतते हैं तो बहुत से लोग इसका श्रेय लेते हैं और अगर हम हारते हैं तो बहुत से लोग आलोचना करते हैं।

    पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीत रही है

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हरियाणा में जो हुआ, उस पर हम रिपोर्ट मंगा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद सब सामने आ जाएगा। पूरा देश कह रहा था कि कांग्रेस जीतेगी। यहां तक कि भाजपा के नेता भी कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। सबके कहने के बाद भी, वह कौन सी वजह थी जिसकी वजह से हार हुई?

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments