HomeHindi NewsHaryanaजम्मू-कश्मीर में संविधान की जीत.. हरियाणा की हार पर यह बोले राहुल...

जम्मू-कश्मीर में संविधान की जीत.. हरियाणा की हार पर यह बोले राहुल गांधी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे आने के 24 घंटे बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजों का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को सूचित करेंगे। उन्होंने सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद दिया। राहुल ने कहा कि हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे और आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments