More
    HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह ही होंगे CM का चेहरा.. अनिल विज की दावेदारी खारिज

    नायब सिंह ही होंगे CM का चेहरा.. अनिल विज की दावेदारी खारिज

    पूर्व मंत्री और 6 बार बीजेपी विधायक अनिल विज हरियाणा के वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में उन्होंने यह कहकर हलचल मचा दी कि अगर मैं जीता तो इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी करूंगा। उन्होंने कहा कि सबसे वरिष्ठ होने के नाते मैं यह दावा करूंगा। अब पार्टी आलाकमान के ऊपर है कि वह मौका देता है या नहीं। विज के इस दावे के बाद हरियाणा भाजपा में हलचल तेज हो गई। कांग्रेस ने इसे भाजपा की गुटबाजी बताया। हालांकि अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी भी आ गई है। प्रधान ने कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी।

    भाजपा में जिसने मांगा, उसे कुछ नहीं मिलता

    पिछले वर्ष भाजपा ने 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की। तब कई बड़े चेहरों ने सीएम पद की दावेदारी ठोकी। संगठन से लेकर दिल्ली हाईकमान तक जुगत लगवाई, बैनर-पोस्टर और नारेबाजी करवाई, लेकिन जब सीएम का चेहरा सामने आया तो सभी भौंचक रह गए। पार्टी ने ऐसे लो प्रोफाइल नेताओं को जिम्मेदारी दी, जिससे बड़े नेताओं की बोलती बंद हो गई।

    मोहन राम माझी को सीएम बना दिया

    हाल ही में ओडिशा में भी पार्टी ने जमीनी स्तर के मोहन राम माझी को सीएम बना दिया। यानि भाजपा में साफ है कि मांगोगे तो कुछ नहीं मिलेगा, हां बिना मांगे और समर्पण-काबिलियत से आप किसी भी पद तक पहुंच सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments