HomeHindi Newsपीएम मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद.. राष्ट्रपति ने भी कहा-ईद मुबारक

पीएम मोदी ने दी ईद की मुबारकबाद.. राष्ट्रपति ने भी कहा-ईद मुबारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा-ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर खुशियां और समृद्धि बनी रहे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अधिकृत एक्स हैंडल पर लिखा कि पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देती हूं। पैगम्बर मुहम्मद (स.) ने समानता पर आधारित मानव समाज का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने धैर्य के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की भी शिक्षा दी है। आइए इस अवसर पर हम सब इन शिक्षाओं को अपनाने का संकल्प लें और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments