HomeHindi NewsHaryanaफरीदाबाद : पुलिस ने रोका तो नहीं रुके.. अंडरपास में डूबी कार,...

फरीदाबाद : पुलिस ने रोका तो नहीं रुके.. अंडरपास में डूबी कार, दो की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में अपनी जिद के कारण दो लोगों की मौत हो गई। यहां एक कार के अंडरपास में डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। अंडरपास में जलभराव हो गया था। एहतियात के तौर पर पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी। रात करीब 11 बजे एक कार में दो लोग आए। उन्हें पुलिस ने रोका लेकिन वे नहीं रुके। इसी जिद के कारण उनकी कार अंडरपास में डूब गई और दोनों की जान चली गई। एक युवक को रात में, जबकि दूसरे को युवक को दूसरे दिन अंडरपास से निकाला जा सका।

मैनेजर और कैशियर थे मृतक

फरीदाबाद पुलिस पीआरओ यशपाल ने बताया कि अंडरपास में डूबने वाले एक का नाम पुन्नश्रय शर्मा था और वह फरीदाबाद में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत था। दूसरे का नाम विराज त्रिवेदी था, जो कैशियर था और गुरुग्राम का रहने वाला था। पुलिस ने उन्हें अंडरपास में जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए और कार पानी में डूब गई। रात करीब 12 बजे पुन्नश्रय शर्मा को किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया। सुबह एसडीआरएफ की टीम ने विराज को बाहर निकाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments