HomeHindi Newsबांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आखिरकार चेन्नई पहुंचे विराट कोहली,...

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आखिरकार चेन्नई पहुंचे विराट कोहली, वीडियो आया सामने

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। और इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का कैंप आज से लग गया है। इस वक्त टीम इंडिया मैदान में भी मौजूद है। लेकिन फैंस को जिस खिलाड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो खिलाड़ी भी चेन्नई में पहुंच चुका है। विराट कोहली चेन्नई में एंट्री कर चुके हैं और उनका वीडियो भी एयरपोर्ट से सामने आ गया है।

सुबह-सुबह 4 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे विराट कोहली

https://www.instagram.com/reel/C_1wEiYIH0j/?igsh=MWh0dmV5OXl1cmZydg==

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज कैंप के पहले दिन ही सुबह-सुबह 4 बजे चेन्नई पहुंच चुके हैं। विराट कोहली ने तय समय के अनुसार ही एंट्री कर ली है। पहले ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली तय समय के अनुसार नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन विराट कोहली बिल्कुल सही समय के अनुसार ही पहुंच गए हैं और उनका वीडियो भी एयरपोर्ट से सामने आ गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments