HomeHindi Newsसारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री, कहा-पूरा देश बसुदेव सिंह...

सारकोट गांव में शहीद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री, कहा-पूरा देश बसुदेव सिंह का ऋणी रहेगा

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक-संवेदना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार बसुदेव सिंह ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसके लिये पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद हवलदार के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments