HomeHindi NewsHaryanaजेजेपी ने किसानों पर खेला बड़ा दांव, महिलाओं को भी आरक्षण का...

जेजेपी ने किसानों पर खेला बड़ा दांव, महिलाओं को भी आरक्षण का लॉलीपॉप

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति और सलाहकार बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पार्टी के घोषणापत्र के विभिन्न बिंदुओं को अंतिम रूप दिया। किसानों की बर्बाद हुई फसलों के लिए 15,000 रुपए प्रति एकड़ के मुआवजे को बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति एकड़ किया जाएगा। पार्टी की सरकार बनने के बाद हरियाणा के शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची आज देर शाम तक जारी करेगी।

पार्टी में टूट से बढ़ी मुश्किल

जेजेजे प्रमुख दुष्यंत चौटाला की पार्टी में लगातार टूट हो रही है। पिछले दिनों कई विधायक कांग्रेस में तो कुछ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पार्टी को झटका लगा है। हालांकि उनका मानना है कि पार्टी इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ गठबंधन करने का फायदा उन्हें मिलेगा। गौरतलब है कि जेजेपी ने बीजेपी के साथ मिलकर साढ़े 4 साल सरकार चलाई थी, लेकिन चुनाव के पहले भाजपा ने उससे नाता तोडक़र खुद के दम पर सरकार बना ली और अकेले चुनाव मैदान में जाने का ऐलान कर दिया। हरियाणा में आईएनएलडी का बसपा से गठबंधन है, जबकि जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी से हाथ मिलाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments