HomeHindi Newsबांग्लादेश ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को उन्हीं के घर में घुसकर...

बांग्लादेश ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को उन्हीं के घर में घुसकर दी टेस्ट में मात

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान की टीम को पहली बार टेस्ट मैच में हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम को 10 विकेट से बांग्लादेश की टीम ने हराया है। बांग्लादेश की टीम के सामने 31 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान की टीम ने रखा था जवाब में बिना किसी नुकसान के बांग्लादेश ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

पाकिस्तान को घर में घुसकर बांग्लादेश की टीम ने दी मात

आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी टेस्ट मैच का पांचवे दिन का खेल खेला जा रहा था। इससे पहले पांचवें दिन 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान टीम 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई और पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के चलते बांग्लादेश के सामना छोटा सा स्कोर रखा। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। इसके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 37 रन की पारी खेली। टीम के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक ही नहीं पहुंच पाए।

इस मुकाबले में मुशफिकुर रहीम को शानदार पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मुशफिकुर रहीम ने पहली पारी में 191 रनों की शानदार पारी खेली थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments