दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के बीच त्रिनिदाद के मैदान पर खेले गए पहले T20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है और तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 के बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने 26 गेंदों में 65 रनों की दमदार बल्लेबाजी की और सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर और ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ दिया है।
पूरन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का यह रिकॉर्ड
पूरन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 96 मैच की 88 पारियों में 139 छक्के हो गए हैं।
पूरन ने इस लिस्ट में जोस बटलर (137 छक्के), सूर्यकुमार यादव (136 छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल (136 छक्के) को पीछे छोड़ा। अब उनसे आगे रोहित शर्मा (205 छक्के) और मार्टिन गुप्टिल (173 छक्के) ही उनसे आगे हैं।