लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में उठापटक जारी है और दो बड़े दल जेडीयू और टीएमसी छिटक रहे हैं। वहीं भाजपा ने चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे तो विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह को मप्र, विजय पाल सिंह तोमर को ओडिशा, विजय रूपाणी को पंजाब, दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड और मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का जिम्मा सौंपा गया है।
उप्र में कांग्रेस से गठबंधन
उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। उप्र में अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस ही लड़ेगी। इसके अलावा 9 और सीटों पर बातचीत फाइनल हो गई है। पिछले बार राहुल गांधी अमेठी से हार गए थे, जबकि सोनिया रायबरेली से जीतने वाली एकमात्र कांग्रेस सांसद रही थीं।
सपा ने उप्र में कांग्रेस को दी 11 सीटें, भाजपा ने भी कर दी ये नियुक्तियां
RELATED ARTICLES