आदिपुरुष के बाद भगवान राम के जीवन पर एक और फिल्म आ रही है, जिसका नाम है रामायण। इस फिल्म के बेहद चर्चे हैं, क्यों एक तो यह मेगा बजट है और दूसरा कई नामी सितारे फिल्म में हैं। रणबीर कपूर जहां भगवान राम की भूमिका में हैं तो साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। केजीएफ फेम यश इस फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बहरहाल जैसा कि आदिपुरुष के साथ हुआ, वैसा ही विवाद रामायण के साथ जुड़ता दिख रहा है। दरअसल भगवान राम के जीवन पर फिल्में और कई सीरियल बन चुके हैं। ऐसे में कुछ नई बातें जोडऩे से यह फिल्म भी विवादों में घिर सकती है। बहरहाल इसकी शुरुआत हो चुकी है। रामायण के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का अजीब बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रावण प्यार में था, इसलिए उसने यह सब किया। वह अपनी जगह ठीक था।
यह बोले मुकेश छाबड़ा
रामायण फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा कि रावण प्यार में थे न? वह बदला लेना चाहता था, लेकिन वह प्यार में था? जहां तक रावण की बात है तो वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उसका बदला लेना अपनी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था। उसने अपनी बहन के लिए वही किया, जो उसे करना था। वो भी अपनी तरह से ठीक था। युद्ध में दोनों पक्ष मानते हैं कि वही सही हैं। ऐसे में रावण भी आखिरकार प्रेम से प्रेरित था।
आदिपुरुष में भी हुआ था विवाद
आदिपुरुष में भगवान हनुमान को टपोरी टाइप की भाषा का प्रयोग करते दिखाया गया था। लोगों ने इसका विरोध किया तो फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में भारत के सभी वर्ग के लोगों ने इसकी आलोचना की। फिल्मी सितारों से लेकर रामायण सीरियल के कलाकार, फिल्मकार भी इसकी आलोचना करते दिखे थे। अब देखना होगा कि रामायण फिल्म में क्या नया बखेड़ा होता है। डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह फिल्म 2025 में रिलीज होने की संभावना है।