More
    HomeHindi NewsChhattisgarh News‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ कहानी संग्रह का विमोचन.. महतारी वंदन योजना की महिलाओं...

    ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ कहानी संग्रह का विमोचन.. महतारी वंदन योजना की महिलाओं की है आप-बीती

    छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को भाजपा सरकार गेमचेंजर बताती रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयोग लोगों को पसंद आएगा और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे।

    कहानी के रूप में संग्रह कर शब्द में पिरोया

    भाजपा सरकार का कहना है कि महतारी वंदन योजना से प्रदेशभर में लाखों महिलाओं का जीवन सकारात्मक रूप से बदला है। इन बदलावों के बाद अनेक सुंदर कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इन्हीं कहानियों को ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में कहानी के रूप में संग्रह कर शब्द में पिरोया गया है। कहानियों का प्रस्तुतीकरण जीवंत रूप में करने की कोशिश की गई है जिसे पाठक उसी तरह से महसूस कर पाएंगे।

    साहस, धैर्य और सपनों की गाथा

    ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में संगृहित कहानियां महिलाओं को मिले आर्थिक लाभ को बताती हैं। साथ ही यह सशक्तीकरण के प्रभाव को भी उजागर करती है। यह उन महिलाओं के साहस, धैर्य और सपनों की गाथा का प्रस्तुतीकरण है। कहानियों को पढक़र लोग महसूस कर पाएंगे कि एक हजार रुपए प्रति माह की राशि से अनेक सपनों को साकार किया जा सकता है। यह समुदाय की परिस्थिति को सकारात्मक रूप से बदलने का साधन बन सकता है। पुस्तिका के पन्ने पलटते हुए पाठक जान पाएंगेे कि हर कहानी सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को खुद में समाहित किए हुए है। ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसवराजू एस, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक उमेश मिश्रा, आलोक देव, संजीव तिवारी व जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments