More
    HomeHindi NewsHaryanaराष्ट्र निर्माण में सिखों का योगदान अविस्मरणीय.. सीएम नायब सिंह ने संगत...

    राष्ट्र निर्माण में सिखों का योगदान अविस्मरणीय.. सीएम नायब सिंह ने संगत से भेंट कर कहा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मुख्यमंत्री निवास (संत कबीर कुटीर) में प्रदेश प्रदेश भर से आई सिख संगत से भेंट की। उन्होंने कहा कि हमारे सिख गुरुओं की सांझी विरासत और समृद्ध परंपराओं को भाजपा की सरकार पूरी तन्मयता से आगे बढ़ा रही है। सिख समाज का योगदान समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय रहा है।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने हमारे कार्यों की सराहना की और अपना आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सरदार जगदीश झंडा, हरपाल सिंह चीका और भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा भी मौजूद रहे।

    10 साल से सामाजिक समानता के लिए कर रहे काम

    मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने वाले और सामाजिक समानता के प्रतीक संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के जयंती समारोह के मौके पर उपस्थित नामदेव समाज के गणमान्य लोगों के सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास (संत कबीर कुटीर) पर संबोधित किया। सीएम ने कहा कि संत नामदेव जी ने भक्ति आंदोलन के माध्यम से भारतीय समाज को एक नई दिशा दी। नाथ समुदाय का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। हरियाणा की सरकार पिछले 10 सालों से सामाजिक समानता के लिए पुरजोर काम कर रही है। पिछड़ों और दलितों की हर आकांक्षा और मांगों को हम मजबूती से लागू करेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments