HomeHindi News2025 एशिया कप की मेजबानी करेगा भारत, बौखलाया पाकिस्तान

2025 एशिया कप की मेजबानी करेगा भारत, बौखलाया पाकिस्तान

भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि एक बार फिर से एशिया कप का आयोजन भारत में होगा और भारत इसकी मेजबानी करता नजर आएगा साल 2025 में एशिया कप का आयोजन होना है और यह भारत में खेला जाएगा और खास बात यह है कि एशिया कप 2025 T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा

एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी प्रायोजन राइट्स डॉक्यूमेंट के लिए रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे जिसमें छह टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफ़गानिस्तान शामिल होंगी और छठी टीम क्वालीफाइंग इवेंट के ज़रिए चुनी जाएगी। हालांकि, इस इवेंट की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन ACC के सूत्रों ने संकेत दिया है कि देश में मानसून का मौसम खत्म होने के बाद इसे सितंबर में कभी भी आयोजित किया जा सकता है।

लेकिन एशिया कप की मेजबानी भारत को मिलते ही पाकिस्तान में सन्नाटा छाया हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान हमेशा ही भारत को जो भी चीज मिलती है उसमें हैरानी ही जताता नजर आता है और एक बार फिर से ऐसा ही हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments