सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर करारा तंज कसा है। अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो तो मोहरा हैं। वहीं दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड हैं। दिल्ली वचाले अगर किसी से मिल रहे हैं तो लखनऊ वाले भी किसी से मिल रहे हैं। बताईए भला ऐसे सरकार चलेगी। आप खेल देखिए, दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड का।
आप तो कांग्रेस का मोहरा हो
उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं। जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए। उन्हें 2014, 2017, 2019 और 2022 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए। मौर्य ने कहा कि 2027 में 2017 दोहराएंगे।
पहले भी दे चुके हैं मॉनसून ऑफर
अखिलेश यादव ने इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दिया था कि 100 विधायक ले आईए और सरकार बनाईए। उन्होंने इसे मॉनसून ऑफर करार दिया था। हालांकि मौर्य ने पलटवार करते हुए इसे स्वप्र करार दिया था। गौरतलब है कि 2025 में उप्र विधानसभा के चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में सफलता पा चुकी सपा के हौसले जहां बुलंद हैं तो वहीं अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से भाजपा आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है। सपा इससे पहले केंद्र सरकार पर आरोप लगा चुकी है कि उसने बजट में उत्तर प्रदेश का ध्यान नहीं रखा और बिहार और आंध्र प्रदेश को ही विशेष पैकेज देकर भेदभाव किया है।