HomeHindi NewsDelhi Newsअभिषेक ने कहा-छोड़ दूंगा राजनीति.. भाजपा ने सुनाई खरी-खोटी

अभिषेक ने कहा-छोड़ दूंगा राजनीति.. भाजपा ने सुनाई खरी-खोटी

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने बंगाल को 100 दिन के काम और आवास योजना के लिए पैसा कब और कितना दिया? अगर वे 10 पैसे भी साबित करने में सक्षम हुए, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मैंने 1000 बार कहा है कि उन्हें एक श्वेत पत्र लाना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या उन्होंने इन तीन वित्तीय वर्षों 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में बंगाल को 10 पैसे भी दिए हैं।

पैसा लेंगे लेकिन हिसाब नहीं देंगे : भाजपा

अभिषेक बनर्जी के बयान पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि सबसे पहले अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सरकार को दिए गए पैसों के बारे में जवाब देने की जरूरत है। जिन लोगों ने 100 दिन के काम, पीएम आवास योजना के पैसे से भ्रष्टाचार किया उनके खिलाफ कितनी एफआईआर हुई हैं? 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड जारी किए गए, क्या कोई पैसा रिकवर हुआ? अभिषेक बनर्जी क्या सोचते हैं, वह किसी भी अन्य राज्य की तरह केंद्र सरकार से पैसा लेंगे लेकिन हिसाब नहीं देंगे। पहले वे हिसाब दें, फिर हम निश्चित रूप से श्वेत पत्र देंगे कि कितना पैसा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments