More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में इस बार भी नहीं होगा जनदर्शन.. जनता को करना होगा...

    छत्तीसगढ़ में इस बार भी नहीं होगा जनदर्शन.. जनता को करना होगा अगले हफ्ते का इंतजार

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम जनता की उम्मीदों को पूरा करता है। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से लोग आते हैं और अपनी समस्याएं प्रदेश के मुखिया को बताते हैं। जनता को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार राजधानी रायपुर में जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित कर दिया गया है। बताया गया कि इस गुरुवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा। इससे पहले भी अपरिहार्य कारणों से गुरुवार का जनदर्शन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

    यह है जनर्शन का उद्देश्य

    जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश का नागरिक हर गुरुवार को सी.एम हाउस आता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से मिलते हैं और जनता उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखती है। इन शिकायतों की प्रभावी निगरानी और निवारण के लिए जनदर्शन की पूरी प्रक्रिया कम्प्यूटरीकृत की गई है। जनता के लिए समय-समय पर जिलों में जनदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments