HomeHindi Newsभारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को लगा बड़ा...

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच 27 जुलाई से 3 मैचों की T20 श्रृंखला शुरू होने जा रही है। लेकिन इस T20 श्रृंखला के शुरू होने से पहले ही श्रीलंका की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। श्रीलंका की टीम के स्टार तेज गेंदबाज दुशमंता चमीरा चोट की वजह से T20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

अभी तक श्रीलंका ने रिप्लेसमेंट का नहीं किया ऐलान

आपको बता दें श्रीलंका की टीम के स्टार तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा चोट की वजह से T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन अभी तक श्रीलंका ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। चमीरा लगातार चोट की वजह से जूझ रहे हैं और लगातार श्रीलंका की टीम के लिए मैच मिस कर रहे हैं।

दुशमंता चमीरा का चोटिल होना श्रीलंका की टीम के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि श्रीलंका की टीम काफी इन एक्सपीरियंस टीम नजर आ रही है। और चमीरा के पास काफी लंबे समय से क्रिकेट खेलने का एक्सपीरियंस है। ऐसे में जिस भी खिलाड़ी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जाता है वह एक अनुभवी खिलाड़ी भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments