More
    HomeHindi NewsDelhi Newsपीएम ने कहा-25 सालों में लिखें स्वर्णिम इतिहास.. परिवारवाद पर भी बरसे

    पीएम ने कहा-25 सालों में लिखें स्वर्णिम इतिहास.. परिवारवाद पर भी बरसे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका मतदान ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 से पहले के इन 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। पीएम ने कहा कि हमारे बीच जब भी स्वतंत्रता सेनानियों का नाम आता है तो उनमें से अनेकों लोग ऐसे होते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच ही थी। उनका नाम आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाते हैं।
    परिवारवादी पार्टियों को घेरा
    पीएम मोदी ने देश की परिवारवादी पार्टियों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां कभी देश का भला नहीं कर सकतीं। देश का विकास करना है तो देशहित पहले रखना होगा। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है, इसलिए स्थिर सरकार जरूरी है, जो सिर्फ भाजपा और एनडीए ही दे सकता है।
    भारत की साख एक नई ऊंचाई पर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत की साख एक नई ऊंचाई पर है। आज भारत के पासपोर्ट को बहुत गर्व के साथ दुनिया में देखा जाता है। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। बीते वर्षों में भारत में रिकॉर्ड एफडीआई आया है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी आज रिकॉर्ड स्तर पर है। कभी सोना गिरवी रखना पड़ता था। आज दूसरी स्थिति है। आपमें से कई लोग अखबार पढ़ते होंगे। आज हर दिन नई खबर आती है कि देश ने इस सेक्टर में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। 2014 से पहले के अखबार खोलिए, तब आए दिन भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें अखबारों में छपती थी। हजारों करोड़ों रुपयों के घोटालों की खबरें सामान्य बात थी। देश के नौजवान उस समय की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करते थे। हम देश को उस अंधकारमय स्थित से बाहर निकाल पाए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments