More
    HomeHindi Newsशुभ्मन गिल को कप्तानी के बारे में कुछ नहीं पता, भारत के...

    शुभ्मन गिल को कप्तानी के बारे में कुछ नहीं पता, भारत के स्पिनर का बड़ा बयान

    भारत और जिंबॉब्वे की टीम के बीच हाल ही में T20 श्रृंखला खत्म हुई है। इस T20 श्रृंखला में भारत ने जिंबॉब्वे की टीम को 4-1 से हराया है। और इस T20 श्रृंखला में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल ने की है। गिल इससे पहले आईपीएल 2024 में भी गुजरात टाइटंस की टीम की कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन अब शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दिया है, और शायद उनका यह बयान सुनकर शुभमन गिल के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा।

    शुभ्मन गिल कप्तानी के बारे में कुछ नहीं जानते अमित मिश्रा

    भारतीय टीम के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक पॉडकास्ट में शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है। या यूं कहे कि उन्होंने शुभमन गिल को एक खराब कप्तान बता दिया है।

    शुभ्मन गिल की कप्तानी को लेकर एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि ” शुभ्मन गिल कप्तानी के बारे में कुछ नहीं जानते। आईपीएल 2024 में वह एक क्लूलेस कप्तान लग रहे थे।

    आखिर हर खिलाड़ी की बुराई क्यों कर रहे हैं अमित मिश्रा?

    अमित मिश्रा के अगर इस पॉडकास्ट को देखा जाए तो लगभग उन्होंने सभी खिलाड़ी की जमकर आलोचना की है फिर चाहे वो केएल राहुल हों विराट कोहली हों, या फिर शुभमन गिल हों। इन सभी की जमकर आलोचना अमित मिश्रा ने की है। उन्होंने तारीफ सिर्फ गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की करी है। इसकी वजह यह है कि इस वक्त भारतीय क्रिकेट में जो सबसे ज्यादा पावर है वह कप्तान रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के पास है। क्योंकि गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं और रोहित शर्मा टीम के कप्तान है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments