भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम 11 चुनी है। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है जो वाकई में बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं। उसमें महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को युवराज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है।
युवराज सिंह ने जो अपनी ऑल टाइम प्लेयिंग 11 चुनी है उसमें उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को जगह दी है। इसके अलावा युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में चुना है।
वही जो इसमें सबसे हैरानी भरफ फैसला है वो यह है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने भारत को साल 2007 2011 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जितायी है उन्हें अपनी टीम में नहीं रखा है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने अपनी टीम में नहीं रखा है।
युवराज सिंह की ऑल टाइम प्लेयिंग 11
सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैकग्रा, वसीम अकरम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, युवराज सिंह (12वा खिलाड़ी)