HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या से एक हफ्ते में ही छिन गया नंबर एक ऑलराउंडर...

हार्दिक पांड्या से एक हफ्ते में ही छिन गया नंबर एक ऑलराउंडर का ताज

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पिछले हफ्ते ही आईसीसी के द्वारा जारी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर बने थे। लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही हार्दिक पांड्या से उनका नंबर एक का ताज छिन गया है और श्रीलंका की टीम के कप्तान वनिन्दू हसारंगा अब नंबर एक ऑलराउंडर्स बन गए हैं। हालांकि यह बड़ा हैरानी भरा फैसला है।

हसारँगा बने अब T20 फॉर्मेट के नए नंबर एक ऑलराउंडर्स

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईसीसी रैंकिंग में पछाड़ते हुए हसारंगा अब नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। लेकिन हैरानी भरी बात यह है कि श्रीलंका की टीम ने वर्ल्ड कप के बाद से एक भी मुकाबला नहीं खेला तो फिर हसारंगा नंबर एक ऑलराउंडर कहां पर और कैसे खेलकर बन गए? जबकि हार्दिक पांड्या ने हसारंगा के बाद t20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला और अच्छा प्रदर्शन भी किया। लेकिन उनकी रैंकिंग में गिरावट कैसे आ गई यह सबसे बड़ा सवाल है।

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो t20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हार्दिक पांड्या ने पहले बल्ले से भी रन बनाए और उसके बाद गेंदबाजी में भी हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए काफी विकेट लिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments