छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई दी है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति, सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। सीएम साय ने बधाई संदेश में कहा कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती है। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहाद्र्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने दी रथयात्रा की बधाई.. महाप्रभु जगन्नाथ से की यह कामना
RELATED ARTICLES