More
    HomeHindi Newsहाथरस में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी.. भाजपा ने उठाए ये सवाल

    हाथरस में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी.. भाजपा ने उठाए ये सवाल

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भगदड़ के पीडि़तों से मुलाकात की। भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी। शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। मुआवज़ा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवज़ा जल्दी से जल्दी देना चाहिए। वहीं भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी राजनीति न करें।

    ऐसी घटनाएं उन लोगों के समय भी हुई हैं : संजय निषाद

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भगदड़ दुर्घटना के पीडि़तों से मिलने पर यूपी के मंत्री संजय कुमार निषाद ने कहा कि विपक्ष को राजनीति करना है तो वो अपना करें। ये संवेदनशील मामला है। इस पर लोगों को संवेदना देनी चाहिए और नई नीति सोचनी चाहिए कि आगे ऐसी घटना न घटे। उसके लिए कड़े कानून बनाना चाहिए। ऐसी घटनाएं उन लोगों के समय भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जांच कराने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    गहनता से जांच की जा रही है : नित्यानंद राय

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और संवेदनशील घटना है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, निश्चित रूप से राज्य सरकार उस पर नजर रखे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस घटना के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, राज्य सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।

    संसद में मुद्दा उठाएंगे राहुल गांधी

    हाथरस भगदड़ दुर्घटना में पीडि़त एक शोक संतप्त परिवार के एक सदस्य ने कहा कि राहुल गांधी ने हमसे पूछा कि आप दोषी किसको मानते हो ? हमने कहा कि हम इस घटना के लिए भोले बाबा को दोषी मानते हैं। एक और शोक संतप्त परिवार ने कहा कि राहुल गांधी ने पीडि़त परिवारों के दुख को जाना और उसके बाद उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और मुआवजा बढ़वाने की कोशिश करेंगे। इस दुर्घटना पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments