More
    HomeHindi Newsलगातार दो वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर...

    लगातार दो वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बनकर निकले हैं अर्शदीप सिंह

    t20 विश्व कप खत्म हो चुका है भारत t20 विश्व कप का नया चैंपियन बन गया है। 2007 में पहली बार t20 विश्व कप का खिताब भारत ने जीत लिया था लेकिन उसके बाद दूसरा खिताब जीतने में भारतीय टीम को पूरे 17 साल लग गए। 2024 में जाकर भारतीय टीम का यह सपना पूरा हुआ।

    इस आर्टिकल में हम भारतीय टीम के उस मैच विनर की बात करने जा रहे हैं जिसकी बात बेहद कम हो रही है। लेकिन असल मायने में जसप्रीत बुमराह जितने हकदार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के हैं उतने ही हकदार अर्शदीप सिंह भी हैं। क्योंकि अर्शदीप सिंह ने भी पूरी जान इस t20 विश्व कप में लगाई है।

    साल 2022 का T20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। उस t20 विश्व कप में चोट के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे थे तब अर्शदीप सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और उस पूरे विश्व कप में अर्शदीप सिंह ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अर्शदीप सिंह ने 10 विकेट पूरे टूर्नामेंट में हासिल किए थे।

    साल 2024 के विश्व कप में हीरो बन गए अर्शदीप सिंह

    अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह को पूरी तरीके से कंप्लीमेंट किया है। एक तरफ से बुमराह दबाव बनाते थे तो दूसरे तरफ से अर्शदीप सिंह विकेट हासिल कर लेते थे। तो वही अर्शदीप सिंह कभी दबाव बनाते थे तो वहां बुमराह बल्लेबाजों का आउट करते थे। यह एक मिला-जुला कांबिनेशन रहा जो अर्शदीप और बुमराह की जोड़ी ने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह ने पूरे t20 विश्व कप में 17 विकेट हासिल किये और किसी भी एक एडिशन में t20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments