More
    HomeHindi NewsHaryana1.19 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा.. हैप्पी कार्ड पर यह बोले सीएम...

    1.19 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा.. हैप्पी कार्ड पर यह बोले सीएम नायब सिंह

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर भारतीय मजदूर संघ के साथ आए विभिन्न मजदूर संघ और एचकेआरएन के कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से लगे लेवल-1, 2, और 3 श्रेणी के 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 1 जुलाई, 2024 से उनके वेतन में 8 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की। इस फैसले से कर्मचारी बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि वेतन में बढ़ोत्तरी से उनकी जरूरतें पूरी होंगे। वे कई दिनों से वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर कर्मचारियों ने सीएम नायब सिंह का आभार जताया है।

    सवा 3 लाख हैप्पी कार्ड बांटे

    चंडीगढ़ में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीएम नायब सिंह ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड का जल्द से जल्द वितरण करें, ताकि इस योजना के तहत कवर होने वाले लोग नि:शुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकें। अभी तक करीब सवा तीन लाख कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, कुल १० लाख कार्ड प्रिंट हो चुके हैं और इनका भी जल्द वितरण कर दिया जाएगा। बैठक में परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments