हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। वो लोग लोगों के बीच झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार में फंसी दलदल है, जिसका जनता विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि हमने आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पहली बार है जब उन कर्मचारियों को पूरा न्यूनतम वेतन दिया गया है।
नेता विपक्ष होते हुए भी झूठ का सहारा
सीएम नायब ङ्क्षसह ने अपने एक्स हैंडल से वीडियो जारी कर कहा कि संविधान का मुद्दा हो या फिर संसद के पटल से लगातार सिर्फ झूठ बोलना हो, राहुल गांधी के लिए सिर्फ झूठ-झूठ और झूठ बोलकर बहकाना और तात्कालिक राजनीतिक फसल काटना यही उनका पेशा है। नेता विपक्ष होते हुए भी झूठ का सहारा लेकर राजनीति करना एक बड़ी गिरावट का परिचायक है।
झूठ की लंबी उम्र नहीं होती
सीएम ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सदन को स्पष्ट किया कि शहीदों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है लेकिन दुर्भाग्य ये है कि झूठ के प्रचार प्रसार की धुन में न तो संसद की गरिमा का ख्याल है और न ही रक्षा मंत्री के आधिकारिक बयान पर उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश का युवा सच्चाई भी जानता है और ये भी जानता है कि झूठ की लंबी उम्र नहीं होती। जनता दूध का दूध और पानी का पानी करना भी जानती है।