More
    HomeHindi NewsHaryanaरामायण के 24 हजार छंदों की रचना की थी.. वाल्मिकी जी की...

    रामायण के 24 हजार छंदों की रचना की थी.. वाल्मिकी जी की तपोस्थली में पहुंचे सीएम

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह अमृतसर अटारी-वाघा बॉर्डर के पास स्थित श्रीराम तीर्थ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान वाल्मिकी जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज को दिया गया भगवान वाल्मिकी जी का योगदान अतुलनीय है। ये दर्शनीय स्थल हमारी सनातन आस्था का केंद्र है। आदि कवि भगवान वाल्मिकी जी ने रामायण के 24 हजार छंदों की रचना यहीं पर की थी। उन्होंने कहा कि हमारे हरियाणा के सभी परिवारजनों को आपका आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी हमने प्रार्थना की है।

    प्रभु नाम के साथ जोडऩे का सराहनीय कार्य किया

    सीएम नायब सिंह ने जालंधर स्थित डेरा श्री 108 संत सरवन दास जी सचखंड बल्ला में मत्था टेका और डेरा प्रमुख निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने हरियाणा वासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम ने कहा कि संत श्री निरंजन दास जी महाराज के मार्गदर्शन में समाज के लोगों को प्रभु नाम के साथ जोडऩे का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। संत श्री निरंजन दास जी के दिशा निर्देशों के अनुसार सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में समाज भलाई और लोकहित के कार्यों को किया जा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments