More
    HomeHindi NewsT20 WC में भारत के खिलाफ उतर सकता है भारत को विश्वकप...

    T20 WC में भारत के खिलाफ उतर सकता है भारत को विश्वकप जिताने वाला खिलाड़ी

    वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में साल 2024 का T20 विश्व कप खेला जाना है। भारत और यूएसए की टीम एक ग्रुप में है। यानि भारतीय टीम को यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलना है। ऐसे में एक दिलचस्प खबर हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। क्योंकि भारत के खिलाफ उस T20 विश्व कप के मुकाबले में भारत को साल 2012 में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद, स्मित पटेल और हरमीत सिंह भारत के खिलाफ ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

    भारत के खिलाफ ही खेलने उतरेगा भारत को अंडर 19 विश्व कप जिताने वाला कप्तान

    2012 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच अंडर-19 विश्व कप खेला गया था। उस विश्व कप में उन्मुक्त चंद भारत की अंडर-19 टीम की कमान संभाल रहे थे और उस टीम में स्मित पटेल और हरमीत सिंह भी थे। और उन्होंने भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम करवाया था। हालांकि उन्मुक्त चंद कभी भी भारत की टीम के लिए नहीं खेल पाए। मौका न मिलने की वजह से उन्मुक्त चंद ने अमेरिका जाने का रुख किया और वह वहां की टीम से खेलने लगे। अब वह भारत के खिलाफ t20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments