More
    HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस ने कहा-नहीं टिक पाएगी मोदी सरकार.. महाराष्ट्र पर भी निगाहें

    कांग्रेस ने कहा-नहीं टिक पाएगी मोदी सरकार.. महाराष्ट्र पर भी निगाहें

    आज कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की मीटिंग हो रही है। उम्मीद है कि राहुल गांधी को नेता विपक्ष चुन लिया जाए। बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेताओं के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि मोदी सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के नेताओं का कहना है कि महायुति सरकार भी जल्द ही जाने वाली है।

    मोदी से बड़ी है राहुल की जीत

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि अगर आप उत्तर प्रदेश के वोटिंग पर नजर डालें तो प्रदेश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को नकारा है। रायबरेली का मार्जिन वाराणसी के मार्जिन से ज्यादा है, इसलिए नरेंद्र मोदी 5 साल तक पीएम नहीं रहेंगे। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा सीडब्ल्यूसी में चुनाव परिणाम की समीक्षा होगी। इंडिया गठबंधन की सराहना की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। यह कमजोर सरकार है। अब यह स्पष्ट बहुमत की सरकार नहीं है। जनता ने एक मजबूत विपक्ष दिया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनाव के बाद हमारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होती है और स्थिति का विश्लेषण करती है। राहुल गांधी का यह 5वां कार्यकाल है। वह एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें संसदीय दल का नेता होना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर करते हैं और आप देखिएगा कि कुछ दिनों में उनकी सरकार ऐसी गिरेगी कि जहां बची-खुची है वो भी चली जाएगी।

    भाजपा का काउंटडाउन शुरू

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का काउंटडाउन शुरू हो गया है और देश की सरकार का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र की जनता की पूरी कोशिश है कि ऐसी तानाशाह सरकार देश में ना हो। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमारी मांग वही है जो 140 करोड़ भारतीयों की है। राहुल गांधी को विपक्ष के नेता का पद संभालना चाहिए। राहुल गांधी महिलाओं और बेरोजगारों के लिए लड़ रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments