More
    HomeHindi Newsमोदी सरकार में शिवराज का बढ़ेगा कद.. चाणक्य के हाथ में होगी...

    मोदी सरकार में शिवराज का बढ़ेगा कद.. चाणक्य के हाथ में होगी पार्टी की कमान

    तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही भाजपा में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। संगठन जिस तरह से बड़ी जीत से चूक गया, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि अमित शाह फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनकी जगह गृहमंत्री का दायित्व किसी और नेता को मिलेगा। माना जा रहा है कि मप्र के विदिशा से भारी मतों से चुनाव जीते पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ेगा। वे केंद्र में अमित शाह की जगह गृहमंत्री की कमान संभाल सकते हैं। राजनाथ के साथ शिवराज ही होंगे जो मोदी सरकार में नंबर 2 की जगह संभाल सकते हैं। अमित शाह पहले भी संगठन संभाल चुके हैं और वे राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। ऐसे में बीजेपी अब 2029 की तैयारी करेगी और सत्ता बनाए रखने का प्रयास करेगी।

    क्लीन स्वीप का मिलेगा इनाम

    मप्र में विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह की अगुवाई में भाजपा ने 163 सीटें जीतकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया था। यही मोमेंटम लोकसभा चुनाव में भी मिला और भाजपा ने क्लीन स्वीप कर 29 सीटें जीत लीं। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह के कामकाज के कारण ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को मप्र में बंपर जीत मिली है। इसलिए केंद्र में शिवराज सिंह चौहान को बड़ी भूमिका मिल सकती है। ऐसे में उनके नरेंद्र मोदी सरकार में कोर टीम जगह मिल सकती है। गृह मंत्रालय के लिए एक और दावेदार राजनाथ सिंह भी हैं। अगर वे गृहमंत्री बने तो शिवराज सिंह चौहान को रक्षा या कृषि मंत्रालय मिल सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments