HomeHindi Newsचहल के नाम आईपीएल में दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड

चहल के नाम आईपीएल में दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इस दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 36 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में चहल कुछ खास गेंदबाजी नहीं कर सके और चार ओवर की गेंदबाजी उन्होंने 34 रन दिए और कोई सफलता भी हासिल नहीं की।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले खिलाड़ी बने युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने कल के मुकाबले में हेनरी क्लासेन के सामने गेंदबाजी की और हेनरी क्लासेस ने उनकी गेंदबाजी पर तीन छक्के जड़े। चहल अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। युजवेंद्र चहल 224 छक्के आईपीएल के इतिहास में खा चुके हैं। दूसरे नंबर पर पीयूष चावला है जिनके नाम 222 छक्के खाने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब युजवेंद्र चहल टॉप पर आ गए हैं और यह रिकॉर्ड चल कभी भी अपने नाम के आगे नहीं चाहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments