More
    HomeHindi NewsBusinessचीन को दिया जोर का झटका.. भारत में बनेगा गूगल पिक्सल स्मार्टफोन

    चीन को दिया जोर का झटका.. भारत में बनेगा गूगल पिक्सल स्मार्टफोन

    एक समय था, जब चीन में बड़ी-बड़ी कंपनियों में निवेश किया था। यही वजह है कि ड्रेगन के पर निकल आए थे और वह आर्थिक महाशक्ति बनने का दंभ भरने लगा था। लेकिन अब समय बदल चुका है और यह समय भारत का है। यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। एपल के बाद अब गूगल ने भी भारत का रुख किया है। गूगल का पिक्सल 8 ए कुछ समय पहले ही भारत में आया है। अब गूगल ने फैसला किया है कि गूगल पिक्सल का प्रोडक्शन भारत में होगा। गूगल ने इसके लिए फॉक्सकॉन के साथ पार्टरनशिप कर ली है। यह खबर चीन के लिए बड़ा झटका है तो भारत के लिए किसी सौगात से कम नहीं है, क्योंकि गूगल यही से इस स्मार्टफोन को दुनियाभार में एक्सपोर्ट करेगा।
    भारतीय कंपनी देगी साथ
    सूत्रों का कहना है कि भारतीय कंपनी डिक्सन गूगल के साथ मिलकर यह फोन बनाएगी। सितंबर-अक्टूबर से गूगल पिक्सल फोन के प्रोडक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। गूगल कंपनी ने पिक्सल स्मार्टफोन की पूरी सीरीज का प्रोडक्शन भारत में ही करने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इससे भारत में पिक्सल की कीमतें कम होंगी। एपल के बाद गूगल पिक्सल का प्रोडक्शन भारत में होने से स्मार्टफोन के प्रोडक्शन में भारत नई उड़ान भरेगा। इससे चीन को भारी नुकसान का अनुमान है। वैसे भी पिछले कुछ सालों से चीन स्मार्टफोन के निर्माण में भारत से लगातार पिछड़ रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments